एक छोटा सा जादूई खेल

आज मैं आपको एक छोटा सा जादूई खेल सिखाता हूं जो आपके मित्रों को बहुत लुभायेगा। यह एक ऐसा जादूई खेल है जिसमें आपका जासूस अन्य व्यक्ति के मन में सोचे गये किसी भी विषय को बता सकता है। इस खेल को दिखाने के लिए आपको एक विश्वासपात्र अन्य मित्र की आवश्यकता होगी। ये खेल कुछ इस तरह का है। आपका मित्र कमरे से बाहर जाता है। अब कमरे में मौजूद व्यक्तियों में किसी को भी कोई एक चीज के बारे में सोचने के लिए कहा जाता है जैसे कि आपको कौनसी मिठाई पसंद है,आप क्या पहनना पसंद करते हो या आपको क्या अच्छा लगता है इत्यादि में कोई भी विषय पर एक चीज का नाम सोचकर बताने के लिए
कहा जाता है। अब अपने मित्र को वापस कमरे में बुलाकर उसे हर एक चीज का नाम पूछा जाता है कि क्या ये अमुक चीज खाना पसंद करता है लेकिन आपका मित्र तब तक ना करता है जब तक सही चीज का नाम नहीं आ जाए और जैसे ही आपके द्वारा सही चीज का नाम बोला जाता है तो वह हां भर लेता है जबकि आपने ना तो कोई ईशारा किया या फिर कोई अन्य हेल्प। अब आप सोच रहे होंगे कि फिर ये होता कैसे है? चलो बता ही देते हैं....
खेल शुरू करने से पहले आप व आपका मित्र किसी एक रंग को चुन लेते हैं और ये तय कर लेते हैं कि उस रंग की किसी भी चीज का नाम आने के तुरंत बाद मेरे द्वारा पुछे गए प्रश्न का उत्तर हां में देना हैं बाकी सारे प्रश्नों का उत्तर ना ही देना है।
माना कि आपने खेल दिखाने से पहले 'हरा' रंग चुन लिया। और दर्शकों में से राजू ने मथुरा के पेड़े खाना पसंद किया तो आपको अपने मित्र के आने के बाद इस तरह पूछना है—
1. क्या राहुल चाय पीना पसंद करता है?
मित्र का जवाब: नहीं।
2. क्या सोनू रसगुल्ले खाना पंसंद करता है?
मित्र का जवाब: नहीं।
3. क्या आनन्द को हरी सब्जियां खाना पसंद है?
मित्र का जवाब: नहीं।
4. क्या राजू को मथुरा के पेड़े पसंद है?
मित्र का जवाब: हां।
और जैसे ही उत्तर हां में आऐगा दर्शक स्तब्ध रह जाएंगे।

आप इस खेल को रंग बदल बदल कर कई बार खेल सकते हो। और सही प्रश्न के पूछने का क्रम भी एक न रखें।