अब कोई भी आपकी मर्जी के बिना आपका फ़ोन नही चला पायेगा जाने कैसे / Now no one can run your phone without your consent.

हेल्लो दोस्तों , जब हम अपने घर पर या अपने दोस्तों के बीच अपना फ़ोन चला रहे होते है , तो अक्सर वे हमसे अपना फ़ोन किसी न किसी काम के लिये मांग ही लेते है लेकिन हम  उन्हें अपना फ़ोन  देना पसंद नही करते   फिर भी हमे उन्हें अपना फ़ोन कई वजहों से  देना ही  पड़ता है | लेकिन अब नही , अब आपकी मर्जी के बिना कोई भीआपका फ़ोन  नही चला सकेगा |


 तो जाने कैसे ,  सबसे पहले आपको Google Play Store (गूगल प्ले स्टोर) पर जाना है | अब आपको सर्च इंजन पर Hide Screen लिखकर सर्च करना है |अब आपके सामने ये एप्लीकेशन  खुल चुकी है आप देखगे  की यह बहोत ही कम MB की एप्लीकेशन है और इसे 50 हजार लोगो ने भी   डाउनलोड कर रखा है |  तो अब  आप  इसे डाउनलोड करे , जब यह पुरी तरह से  डाउनलोड हो जाये , तब आप इसे इंस्टाल करे |इंस्टाल होने के बाद आप इसे ओपन करे ,ओपन करने के बाद आपके सामने START का ऑप्शन आयेगा इस पर क्लिक करे | अब आपको अपने  फ़ोन स्क्रीन  पर एक  Floating Icon दिखाई देगा इसका मतलब यह है की ये   एप्लीकेशन आपके फ़ोन में शुरू हो चुकी है |अब जब भी आप अपने फ़ोन पर कोई जरुरी काम कर रहे हो तब आप से कोई आपका फ़ोन मांगे तो आप  Floating Icon पर क्लिक करे , और अपना फ़ोन उसे दे दिजिए  | इससे आपका फ़ोन पुरी तरह ब्लेंक हो जायेगा और उसका स्टार्ट बटन भी काम नही करेगा  तो ऐसी स्थिती में आपका फ़ोन कोई भी नही चला सकेगा |और जब आपका फ़ोन आपको वापस मिल जाये तब आप अपने  फ़ोन की स्क्रीन पर डबल क्लिक (दो बार टच )करे , अब आपका फ़ोन वापिस शुरू हो जायेगा और आप अपने फ़ोन का उपयोग आसानी से कर पायेगे |

नई आसान एवं आकर्षक मेहंदी डिजाइंस / New easy and attractive Mehndi Designs




आज का मेरा विषय कुछ अलग जरुर है , लेकिन  अपने इन  दस वर्षो के अध्यापक जीवन में ये अनुभव किया कि की छात्राओ और बहनों  को मेहँदी लगानी  बहोत  प्रिय होती है | और वे इस कार्य को बड़ी ही कुशलता के साथ पूरा भी करती है |लेकिन कई बार डिज़ाइनस के आभाव में वे इस कार्य को लेकर अरुचि प्रकट करती है |    तो आज हम उन छात्राओ एवं बहनों के लिए कुछ आसन एवं आकर्षक डिज़ाइनस लेकर प्रस्तुत हुए है | ताकि वे इस कार्य को और भी रूचि के साथ एवं  आसानी से कर सके |











Add caption

सोशल मिडिया की किसी भी साईट को डिलीट करने का आसान तरीका जाने अभी / The easiest way to delete any site on social media is to go now

हेल्लो दोस्तों , जैसा की हम सभी जानते है | की आज के समय में हम सभी किसी न किसी तरह से सोशल मिडिया से जुड़े हुए है | लेकिन  कई बार ऐसा भी होता है , की हम अपने सोशल मिडिया के अकाउंट की वजह से परेशान भी हो जाते है या फिर हम अपने अकाउंट को हमेशा के लिए  डिलीट भी  करना चाहते है | परन्तु इसे डिलीट  करने के लिए हमे एक लम्बी प्रकिया का सामना करना पड़ता है | लेकिन आज हम आप को एक आसन तरीका बताएगे | जिससे आप आसानी से अपने सोशल मीडिया के किसी भी  अकाउंट कोआसानी से  डिलीट कर पायेगे |
सबसे पहले आप गूगल पर जाकर ( Account  Killer) नाम लिखे | अब जो साईट आपके सामने  खुली है उसमे कुछ नीचे की तरफ (Delete Your Online Account )लिखा होगा उस पर  क्लिक करे | इसके पश्चात आप के सामने बहोत सारी सोशल साइट्स जैसे (Facebook ,Twitter ,Google , whats'app ,Instagram,Gmail , Myspace)आदि  | आप जिस सोशल अकाउंट को डिलीट करना चाहते है , उस पर  क्लिक करे | जैसे उदाहरण के तोर पर जैसे हम Facebook के अकाउंट को डिलीट करना चाहते है | तो सबसे पहले हम Facebook पर क्लिक करेगे ,  अब आपके सामने  एक नया पेज खुलेगा जिसमे Direct Removal link पर क्लिक करे |अब आपके सामने आप का Facebook page खुलेगा जिसमे नीचे ही नीचे आपको मिलेगा Delete Account उस  पर क्लिक करे |फिर आपके सामने एक छोटा  सा बॉक्स खुलेगा उसमे आपको अपनेअकाउंट के पासवर्ड (Password) लगाने है | अब आपके सामने एक बॉक्स खुलेगा जिसमे आप से पुछा जायेगा , की आप अपना अकाउंट वास्तव में डिलीट करना चाहते है |यदि "हां" तो आप Delete Account  पर क्लिक करे | अब आपका Facebook अकाउंट 14 दिन की समय सीमा के  अंदर हमेशा के लिए डिलीट हो जायेगा यदि इसे log-in न किया जाये की शर्त का पालन करे | तो इसी तरह  आपके अन्य सोशल मीडियाअकाउंट भी अकाउंट के आधार पर दी गयी  समय सीमा  एवं शर्तो के आधार पर  हमेशा के लिए बंद हो जायेगे  |