बिना नाम से फोल्डर सेव करने की आसान ट्रिक / Easy trick to save folder with no name

हेलो दोस्तों ,जैसा की आप सभी जानते है | की किसी भी  फोल्डर को हम बिना नाम से  या खाली सेव नही  कर पाते  है | लेकिन आज हम आपको  बताएगे  की कैसे किसी  फोल्डर को बिना नाम से भी  सेव किया जा सकता है |
तो सबसे पहले आप उस फोल्डर  पर जाये जिसे आप बिना नाम से  सेव करना चाहते है | इसके बाद उस  फोल्डर  पर राईट क्लिक करे | अब आप के सामने  एक लिस्ट खुलेगी इसमे रीनेम (Rename) नाम से एक विकल्प होगा उस  पर क्लिक करे | उसके बाद आप   ALT  बटन (Button) के साथ 0 1 6 0 कोड डालकर इंटर (ENTER) बटन  पर क्लिक करे |अब आप देखेगे की आपका फोल्डर खाली अर्थात् बिना नाम से ही  सेव हो जायेगा |