फेसबुक से विडियो डाउनलोड करने का तरीका / How to Download Video from Facebook


प्रिय पाठकों, आज आपको मैं फेसबुक से विडियो को डाउनलोड करने का तरीका बताने जा रहा हूं क्योंकि ये आज की जरूरत है और इसी जरूरत को समझना मेरा काम है तो चलो करते है ये काम जो बहुत ही आसान है

1. सबसे पहले इस वेब साइट को खोलें     
   http://www.downfacebook.com/
2. अब फेसबुक में जो विडियो आपको पसंद आया था उसका यू आर एल एड्रेस इस साइट में रख दें   
   और डायरेक्ट डाउनलोड करें।

घर बैठे पता करें दूसरे के मोबाइल का बैलेंस / Find out the balance of another's mobile


पोस्ट का शीर्षक पढकर आप एक बार जरूर चोंक गये होंगे... ऐसा भी कभी होता है क्या कि घर बैठे ही हम दूसरे के मोबाइल का बैलेंस पता कर लें लेकिन हां ऐसा संभव है। ये ट्रिक किसी जादू से कम नहीं है जैसे कि आप अपनी प्रेमिका को कह दें कि मैं तेरी हर बात का खयाल रखता हूं, वो कहेगी मैं कैसे मानूं तो आप कह दें कि जैसे ही तेरा बैलेस खतम होने वाला होता है तो मुझे पता चल जाता है कि आज मेरी जान के पास कितना बैंलेस है और तू नहीं माने तो मैं अभी तेरे मोबाइल का बैलेंस बता सकता हूं,और वो आप से जरूर यही कहेगी कि हां बताओ...इसके लिए बस आपको ये छोटी सी एक ट्रिक काम में लेनी है लेकिन ध्यान रहे ये ट्रिक बस Airtel, Vodafone, TataDocomo,Idea और Bsnl के नेटवर्क पर ही काम करती है, मैं वोडाफोन नेटवर्क यूज करता हूं और उसमें मैंने इस ट्रिक को आजमा कर देखा है ये ट्रिक बिलकुल सही रूप से काम करती है। आपको दूसरे के मोबाइल का बेलेंस जानने के लिए अपने मोबाइल से ये नम्बर डायल करने है जिनके बारे में मैं नीचे बता रहा हूं।
एयरटेल
 Airtel मोबाइल से 09810198101 मिलाना होगा और निर्देशों का पालन करते हुए आगे बढ़ना है जब आपसे नम्बर डालने के लिए बोला जायेगा तो आपको वो नम्बर डालना है जिसका आपको बेलेंस पता करना है आगे बढ़ते समय आपसे पिन नम्बर पूछा जायेगा तो वहां आपको 1234 नम्बर दबाना है।
वोडाफोन
अगर आप Vodafone के नम्बर पर बेलेंस की जानकारी चाहते हो तो आपको Vodafone मोबाइल से 9828098140  मिलाना होगा और निर्देशों का पालन करते हुवे आगे बढ़ना है जब आपसे नम्बर डालने के लिए बोला जायेगा तो आपको 91 के साथ दस अंको के वो  नम्बर डालना है जिसका आपको बेलेंस पता करना है और उसके बाद # बटन दबा दें। और निर्देशों को सुनें।
टाटा डोकोमो
TataDocomo वालों को 09040012345 या 07737012345 नम्बर मिलाना है और निर्देशों का पालन करते हुवे आगे बढ़ना है
आइडिया
Idea वालो को 09824012345 नम्बर मिलाना है। और निर्देशों का पालन करते हुवे आगे बढ़ना है
बीएसएनएल
Bsnl वालो को 9415100123 (only for up) नम्बर मिलाना है। और निर्देशों का पालन करते हुवे आगे बढ़ना है
आपको जिस कम्पनी के सिम का बेलेंस का पता करना है तो आपको उसी कम्पनी के सिम से ही काल करनी होगी जैसे अगर आपको एयरटेल के सिम का बेलेंस पता करना है तो आपको एयरटेल नम्बर से ही काल करनी होगी

नोट-- Docomo व Vodafone पर इस सुविधा का कोई चार्च नहीं है लेकिन और कम्पनी पर आपको कॉल करने पर आपका उतना ही बेलेंस कटेगा जितना आपका STD काल रेट होगा।

डियर्स, अगर आप चाहते हो कि इस साइट की जानकारियां मेरे फेसबुक पेज पर मिल जाए तो अपने फेसबुक के सर्च बॉक्स मे गजब ज्ञान/gajab gyan लिखकर सर्च करें और इस साइट के पेज को लाइक करें ताकि गजब ज्ञान की हर पोस्ट आप पढ़ सकें।




गुगल की जगह अपना नाम / Google place your name


प्रिय पाठकों नमस्कार। बाहरवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा के कारण कई दिनों से ब्लॉग की तरफ ध्यान ही नहीं दे पाया इसके लिए माफी चाहु्ंगा लेकिन मैं आपको बताना चाहुंगा कि आज मैं आपके लिए बहुत ही छोटी सी और बहुत ही मजेदार जानकारी लेकर आया हूं जिसको जानकर शायद आप मुझे जरूर माफ कर देंगे।
क्या आपको पता है कि बहुत ही फैमश सर्च इंजन गुगल के पेज पर जो गुगल नाम लिखा हुआ है उसकी जगह हम अपना या फिर कोई भी नाम लिख स​कते है और वो भी बहुत आसानी से तो चलो लिखतें है......
1. सबसे पहले गुगल के सर्च बॉक्स में Googlemyway टाइप करके सर्च करें और पहले लिंक को ओपन करें।

2. दिखाए गए चित्रानुसार एक पेज खुलेगा जिसमें your name की जगह पर अपना कोई भी नाम लिखकर Creat पर क्लिक कर दें। बस आपका पेज बन जाएगा।
जैसे​ कि मैंने लिखा तो ये पेज बना।


  चेन्ज लॉगो पर क्लिक करके आप इस नाम की स्टाइल भी चेंज कर सकते हो और इसे अपना होम पेज      
  बना लें ताकि जैसे ही नेट शुरू करोगे तो ये पेज ही खुले। क्यों है ना गजब.......

Not Responding समस्या का हल / No Responding Solution to Problems

प्रिय पाठकों कई बार जब हम अपने कम्प्यूटर में कोई जरूरी काम कर रहे होते हैं तो कुछ एसी प्रोब्लम सामने आ जाती हैं जिन ठीक करना मुस्किल होने के कारण हम परेशान हो जाते हैं ऐसी ही एक समस्या है Not Responding जिससे शायद आपका कई बार सामना करना पड़ा होगा अक्सर इस समस्या के होने पर हमारे द्वारा खोला गया कोई भी टास्क ओपन नहीं होता है और Not Responding का संदेश टाइटल बार पर दिखायी देता है और इस समस्या के समाधान के लिए आपको  अपना PC Restart करना पड़ता है जिससे आपका कार्य प्रभावित होता हैं | लेकिन आज मैं आपके लिए इस Non Responding Tasks की समस्या को ठीक करने का आसान सा तरीका लेकर आया हूं —
1. सबसे पहले  CTRL+SHIFT+ESC   या   ALT+CTRL+DEL दबाकर टास्क मैनेजर खोले 

2. अब File पर क्लिक कीजिये और file में New Task (Run)  का चयन कीजिये

3. उसमें taskkill.exe/f/fi”status eq not responding” टाइप कीजिये।

अगर आपको अपना कोड न याद हो तो और इस प्रोसेस को ऑटोमेटिकली करना चाहते है तो निम्न स्टेप का उपयोग करिये

1.  नोटपैड ओपन कीजिये

2.  taskkill.exe/f/fi”status eq not responding” कोड टाइप कीजिये


3. फाइल को .bat फाइल के तौर पर सेव कीजिये जब भी कोई प्रोग्राम respond ना हो तो saved file पर क्लिक कीजिये |

माउस के स्क्रोल बटन का गजब प्रयोग / Useful mouse scroll button

अगर आप डेस्कटॉप पर दिखायी देने वाले आइकन को अपनी इच्छानुसार बड़ा या छोटा करना चाहते हो तो ये सरल सा तरीका अपनाएं —


की बोर्ड का कन्ट्रोल बटन दबा कर रखें तथा उसके साथ में माउस का स्क्रोल बटन आगे और पीछे स्क्रोल करे ! जब आगे स्क्रोल करोगे तो आइकन छोटे होंगें और पीछे स्क्रोल करोगे तो आइकन बड़े होंगें। क्यों है ना गजब ट्रिक.....।

USB device not recognized मैसेज क्यों दिखता है? / Why does the USB device not detected message look?

प्रिय पाठकों कई बार जब आप अपने कम्प्यूटर में पेन ड्राइव या कोई भी यू एस बी ड्राइव लगाते हो तो USB device not recognized  नाम से एक मैसेज प्रस्तुत होता है जैसा कि आप चित्र में देख रहे हो —

ऐसा क्यों होता है?
शायद आपको ये तो मालूम ही होगा कि हमारे कम्प्यूटर  के सारे कनेक्शन मदरबोर्ड में  ही होते हैं बस एक पावर केबल  जुड़ी होने की वजह से कम्प्यूटर  को बंद करने के बाद भी मदरबोर्ड एक्टिव रहता है और इसलिए सभी कनेक्शंस डिस कनेक्ट नही होते। और इस कारण से सारे कनेक्शन ऑटोमेटिकली मदरबोर्ड में री इंस्टाल नहीं होते। जिसके कारण ये एरर  आता है।

आखिर इसका क्या समाधान हो सकता है?
जब कभी भी आपको पेन ड्राइव लगाते ही ये मेसेज नजर आये तो बस एक बार पावर केबल को निकाल कर दुबारा लगा दें और कम्प्यूटर को चालू करें लें। इससे कम्प्यूटर के सारे कनेक्शन ऑटोमेटिकली मदरबोर्ड में री इंस्टाल हो जायेंगे।
और अब आपका पेन ड्राइव या यू एस बी  एकदम ठीक रूप से कार्य करेगा। 


स्क्रेच सीडी या डीवीडी से भी डाटा कॉपी करें / Copy data from scratch CD or DVD


प्रिय पाठकों, अगर आपके पास एक स्क्रेच सीडी है और उसमें आपका उपयोगी डाटा है ऐसी स्थिति में आप उसे कम्प्यूटर में कॉपी करना चाहेंगे लेकिन जैसे ही आप उसे कॉपी करेंगे तो वह सीडी या तो कम्प्यूटर में चल नहीं पाएगी या फिर कर्इ देर तो डाटा कॉपी होगा और बाद में एरर मैसेज आ जाएगा कि आपका डाटा कॉपी नहीं हो सकता। और इस प्रकार की समस्या केवल समस्या बनकर रह जाती है लेकिन आज मैं आपके लिए इस समस्या का निवारण लेकर आया हूं। इसके लिए बस आपको ये सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा जो आपके बिल्कुल खराब सीडी या डीवीडी का भी डाटा कॉपी करने में सक्षम है। इतनी अच्छी विषेशता रखने वाला ये टूल मात्र 2.36 एम बी साइज का है। तो देर किस बात की इसे अभी डाउनलोड करें और कीजिए कॉपी अपने उपयोगी डाटा को स्क्रेच सीडी या डीवीडी से।
    या फिर






इमेज के रूप में लिखे टेक्स्ट को करें वर्ड में कोपी / Copy text to the image in the form of a copy in the word

आज मैं आपको एक ऐसी ट्रिक बता रहा हूं जो आपके लिए बिल्कुल नयी और बहुत ही उपयोगी साबित होगी। आपने देखा होगा कि कई बार जब हम गूगल में कोई जानकारी सर्च कर रहें होते है और जानकारी हमें इमेज के रूप में मिलती है तो हम चाहते हुए भी उस जानकारी को कॉपी करके उसमें किसी तरह का थोड़ा बदलाव नहीं कर सकते लेकिन अब मैं आपको एक ऐसी ट्रिक बता रहा हूं जिससे आप कोई भी इमेज के रूप में लिखे टेक्स्ट को काॅपी करके आप वर्ड में पेस्ट कर सकते हैं।आइ ये इसका तरीका समझते हैं। 

सबसे पहले आपको Start–>All Programs–>Microsoft Office–>Microsoft Office One Note को ओपन करना है और इसमें वो फोटो फ़ाइल जिसके टेक्स्ट ( यानि लिखे हुए ) को आप कॉपी करना चाहते हैं उस फोटो फ़ाइल को कॉपी करके Microsoft Office One Note में पेस्ट कर दीजिए और अब इसी फोटो पर जाकर राइट क्लिक कीजिए यहाँ आपको Copy Text From Picture पर क्लिक करके उस इमेज फ़ाइल के अन्दर लिखे हुए टेक्स्ट को कॉपी करना है और उसे किसी भी वर्ड फ़ाइल में जाकर पेस्ट कर देना है। बस हो गया आपका काम। इस तरह आप अपने मनपसंद फोटो इमेज फाइल में लिखे हुए टेक्स्ट को कॉपी कर सकते हैं।
इस जानकारी पर अपने विचार ज़रूर दें।
  अगर आपको ये ब्लॉग पसंद आया हो तो समर्थक ज़रूर बने।