स्क्रेच सीडी या डीवीडी से भी डाटा कॉपी करें / Copy data from scratch CD or DVD


प्रिय पाठकों, अगर आपके पास एक स्क्रेच सीडी है और उसमें आपका उपयोगी डाटा है ऐसी स्थिति में आप उसे कम्प्यूटर में कॉपी करना चाहेंगे लेकिन जैसे ही आप उसे कॉपी करेंगे तो वह सीडी या तो कम्प्यूटर में चल नहीं पाएगी या फिर कर्इ देर तो डाटा कॉपी होगा और बाद में एरर मैसेज आ जाएगा कि आपका डाटा कॉपी नहीं हो सकता। और इस प्रकार की समस्या केवल समस्या बनकर रह जाती है लेकिन आज मैं आपके लिए इस समस्या का निवारण लेकर आया हूं। इसके लिए बस आपको ये सॉफ्टवेयर डाउनलोड करना होगा जो आपके बिल्कुल खराब सीडी या डीवीडी का भी डाटा कॉपी करने में सक्षम है। इतनी अच्छी विषेशता रखने वाला ये टूल मात्र 2.36 एम बी साइज का है। तो देर किस बात की इसे अभी डाउनलोड करें और कीजिए कॉपी अपने उपयोगी डाटा को स्क्रेच सीडी या डीवीडी से।
    या फिर






इमेज के रूप में लिखे टेक्स्ट को करें वर्ड में कोपी / Copy text to the image in the form of a copy in the word

आज मैं आपको एक ऐसी ट्रिक बता रहा हूं जो आपके लिए बिल्कुल नयी और बहुत ही उपयोगी साबित होगी। आपने देखा होगा कि कई बार जब हम गूगल में कोई जानकारी सर्च कर रहें होते है और जानकारी हमें इमेज के रूप में मिलती है तो हम चाहते हुए भी उस जानकारी को कॉपी करके उसमें किसी तरह का थोड़ा बदलाव नहीं कर सकते लेकिन अब मैं आपको एक ऐसी ट्रिक बता रहा हूं जिससे आप कोई भी इमेज के रूप में लिखे टेक्स्ट को काॅपी करके आप वर्ड में पेस्ट कर सकते हैं।आइ ये इसका तरीका समझते हैं। 

सबसे पहले आपको Start–>All Programs–>Microsoft Office–>Microsoft Office One Note को ओपन करना है और इसमें वो फोटो फ़ाइल जिसके टेक्स्ट ( यानि लिखे हुए ) को आप कॉपी करना चाहते हैं उस फोटो फ़ाइल को कॉपी करके Microsoft Office One Note में पेस्ट कर दीजिए और अब इसी फोटो पर जाकर राइट क्लिक कीजिए यहाँ आपको Copy Text From Picture पर क्लिक करके उस इमेज फ़ाइल के अन्दर लिखे हुए टेक्स्ट को कॉपी करना है और उसे किसी भी वर्ड फ़ाइल में जाकर पेस्ट कर देना है। बस हो गया आपका काम। इस तरह आप अपने मनपसंद फोटो इमेज फाइल में लिखे हुए टेक्स्ट को कॉपी कर सकते हैं।
इस जानकारी पर अपने विचार ज़रूर दें।
  अगर आपको ये ब्लॉग पसंद आया हो तो समर्थक ज़रूर बने।


Security Alert एरर मैसेज को हटाने का आसान तरीका / The Easy Way to Remove Security Alert Error Message

प्रिय पाठकों, दिखाए गए चित्र के अनुसार इस Security Alert एरर मैसेज को आपने देखा ही होगा। ये मैसेज साधारणतया तब आता है जब आप अपने कम्प्यूटर में नर्इ विण्डो डालते हैं। जब आप अपने कम्प्यूटर मे फेसबुक या जीमेल के अकाउन्ट को खोलते हैं तो ये मैसेज प्रस्तुत हो जाता है और आपका अकाउन्ट खुल नहीं पाता है। और आप घबरा जाते होंगे कि कहीं मेरा अकाउन्ट बन्द तो नहीं हो गया या फिर मेरे कम्प्यूटर में वायरस तो नहीं आ गए, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है आज इसी समस्या का समाधान लेकर आया हूं जो बहुत ही सरल है -
1-   सबसे पहले Start पर क्लिक करें।
2-   Control Panel पर क्लिक करें। जो विण्डो खुलेगी उसमें Date And Time का चयन करें।
3-   एक डायलॉग बॉक्स खुलेगा उसमें Change date and time पर क्लिक करें और वर्तमान का समय व दिनांक को भर दें और Apply पर क्लिक कर दें।

बस हो गया समाधान अब ये एरर मैसेज नही आएगा।

अगर आपके मन में कोई प्रश्न है तो टिप्पणी के माध्यम से पूछें यदि आप चाहते हो कि गजब ज्ञान की हर पोस्ट मेरे इमेल पर नि:शुल्क प्राप्त हो तो अभी गजब ज्ञान की सदस्यता लें।अगर आपको नहीं पता कि साइट की सदस्‍यता कैसे लेनी है तो यहां क्लिक कीजिये  http://gajabgyan.blogspot.com/2013/12/blog-post.html